हाथियों की भिड़ंत में घायल दूसरे हाथी की भी मौत

पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में पांच दिन पहले दो नर हाथियों ने एक दूसरे पर हमला बोला था. इस घटना में एक हाथी की मौत हो गयी थी.

बेतला. पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में पांच दिन पहले दो नर हाथियों ने एक दूसरे पर हमला बोला था. इस घटना में एक हाथी की मौत हो गयी थी, जबकि दूसरा हाथी घायल स्थिति में जंगल में चला गया था. इस लड़ाई को वीडियो भी पर्यटकों में बनाया था. इसके बाद वन विभाग की टीम ने घायल हाथी को खोजना शुरू किया. उसे एक जलाशय में घायल अवस्था में पाया गया. डिप्टी डायरेक्टर के निर्देश पर घायल हाथी का इलाज डॉ जब्बार और डॉ सुनील कुमार की देखरेख में चल रहा था. इसी बीच शनिवार की सुबह 8:00 बजे घायल हाथी की मौत बेतला नेशनल पार्क वन प्रक्षेत्र में तेलाही पहाड़ के पास हो गयी. दो नर हाथियों के आपस में इस तरह से लड़ाई दूसरी घटना है. गत 16 फरवरी को भी पीटीआर के साउथ डिवीजन में गारू पश्चिमी वन प्रक्षेत्र में दो जंगली हाथियों के बीच करीब पांच घंटे तक चली लड़ाई में 40 वर्षीय नर हाथी हो गयी थी, जबकि दूसरा हाथी घायल हो गया था. पीटीआर में लगातार नर हाथियों के बीच इस तरह से हो रही लड़ाई से पीटीआर प्रबंधन हैरान है. पीटीआर प्रबंधन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. एक पखवाड़े में दो हाथियों की मौत से विभाग भी चिंतित है. क्या कहते हैं रेंजर: बेतला क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि घायल हाथी को बचाने का पूरा प्रयास किया गया. 24 घंटा निगरानी के बीच चिकित्सकों की देखरेख में उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया गया. अफसोस है कि हाथी को नहीं बचाया जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >