चंदवा. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार ने गुरुवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद व अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण एवं जमा होने की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने प्रपत्रों के समयबद्ध वितरण, शत-प्रतिशत संग्रहण तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न किया जाए. अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए जरूरी है. उन्होंने सभी बीएलओ से पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का आग्रह किया. अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर आवश्यक प्रपत्र जमा कराने व समस्या होने पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया. मतदान केंद्रों पर चल रहे एसआईआर कार्यों की प्रगति का भी बारीकी से मूल्यांकन किया. मौके पर प्रखंड कर्मी किशन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
एसडीओ ने एसआइआर कार्य का किया निरीक्षण, ली प्रपत्र वितरण की जानकारी

फोटो: 9 चांद 2 : जानकारी लेते अधिकारी. | Prabhat Khabar Network
Copied link
चंदवा के एसडीओ दिनेश कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और बीएलओ को मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।