लातेहार. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के हेरहंज, गारू और नेतरहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों और आत्मरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी.
बच्चों को वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. छात्रों को बाइक चलाते समय हेलमेट और वाहन में सीटबेल्ट का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गयी. नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी गयी.
ये भी पढ़ें: लातेहार: आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 47 मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल
जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके भी बताये गये. पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी. बच्चों को साइबर अपराध से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गयी.
ये भी पढ़ें: बिरहोर महिला के प्रसव के बाद नवजात की बिगड़ी हालत, फुलसू आरोग्य मंदिर की ANM पर लापरवाही का आरोप, लातेहार रेफर
सहायता के लिए डायल 112 सेवा
पुलिस ने आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए डायल 112 सेवा की उपयोगिता बतायी. अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि जरूरत पड़ने पर इस सेवा का इस्तेमाल कर पुलिस से सहायता ली जा सकती है. कार्यक्रम में संबंधित थाना प्रभारी, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
