एसबीआइ आरसेटी और उद्योग विभाग ने लगाया उद्यम शिविर, ग्रामीणों को दी गई बैंक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

लातेहार में एसबीआइ आरसेटी और उद्योग विभाग ने उद्यम शिविर लगाकर युवाओं को स्वरोजगार, एमएसएमइ योजनाओं और पंजीकरण की जानकारी दी.

लातेहार: एसबीआइ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआइ, आरसेटी) ने उद्योग विभाग के सहयोग से एक दिवसीय उद्यम शिविर का आयोजन किया. शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, नवोदित उद्यमियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को उद्यम पंजीकरण, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कोड, एमएसएमइ से जुड़ी सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण, सब्सिडी और निर्यात अवसरों की जानकारी देकर जागरूक करना था.

इस दौरान उद्योग विभाग के कुणाल शाहदेव, हेमंत केसरी, अतुल कुमार गुप्ता, रोहित कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, रोहित सिंह और अनिल कुमार पांडेय उपस्थित थे. अधिकारियों ने उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया, इसके लाभ, आइइसी प्राप्त करने के तौर-तरीकों, निर्यात संभावनाओं और एमएसएमइ क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला.

शिविर में 30 प्रशिक्षणार्थियों का सफलतापूर्वक उद्यम पंजीकरण किया गया. इसके साथ ही, इच्छुक प्रतिभागियों को आइइसी के संबंध में आवश्यक तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया.

एसबीआइ आरसेटी के वरिष्ठ संकाय संतोष कुमार, संकाय सदस्य पिंकू कुमार दुबे, वरिष्ठ कार्यालय सहायक रजनीश कुमार सिंह और राकेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार अपनाने, अपने उद्यम का औपचारिक पंजीकरण कराने तथा उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में रोशनी कुजूर समेत कुल 60 प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >