सरहुल मिलन समारोह का आयोजन, झूमे लोग

प्रखंड के अक्सी पंचायत में सामाजिक सुरक्षा एकता मंच की ओर से पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

महुआडांड़. प्रखंड के अक्सी पंचायत में सामाजिक सुरक्षा एकता मंच की ओर से पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पंचायत के दर्जनों गांवों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया. कई गांवों की टीमो के बीच सरहुल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें अक्सी बीच टोली प्रथम, बन्दुवा द्वितीय तथा बांसकरचा की टीम तृतीय स्थान पर रही. अन्य गांवों के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर अजीत पाल कुजूर, उपप्रमुख, मुखिया रोजलिया टोप्पो, ग्राम प्रधान व बैगा पाहन काफी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व बैगा पाहन ने क्षेत्र में अच्छी बारिश के साथ सुख शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >