मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति ने किया बर्तन सेट का वितरण

मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति ने किया बर्तन सेट का वितरण

बालूमाथ. अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं सभी निदेशक के सहयोग से मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत रविवार को असहाय एवं गरीब लोगों के बीच बर्तन सेट का वितरण किया. मगध परियोजना महिला समिति ने कुल 25 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच बर्तन सेट वितरित किया. इसमें एक थाली, दो कटोरी, एक ग्लास एवं एक चम्मच शामिल था. साथ ही लाभुकों के बीच नाश्ता एवं फल का भी वितरण किया गया. अध्यक्षा ने सभी लाभुकों से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की. इस सामाजिक कार्य में श्वेता कुमारी, दीपा झा, ममता सदाला, निशा सिन्हा, दीप्ति चट्टराज एवं रीना कुमारी सहित महिला मंडल की अन्य सदस्य समेत हरि राय, अजय राम, रोशन कुमार, गीता कुमारी, फुलवा देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, सुरेश, सूरज कुमार, अनिता कुमारी, अजय करमाली, सुशीला कुमारी, रमेश कुमार, सीता देवी, मनोज कुमार, दिलशी देवी, भुवनेश्वर पांडे, शांति देवी, सोनी देवी, रेखा कुमारी एवं सरिता देवी सहित अन्य लाभुक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >