वार्ड पार्षद के लिए 12 व अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन प्रपत्रों की हुई बिक्री

वार्ड पार्षद के लिए 12 व अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन प्रपत्रों की हुई बिक्री

लातेहार ़ नगर पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रपत्रों की बिक्री शुरू हो गयी है. लातेहार नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं. नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के दूसरे दिन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है. अध्यक्ष पद के नामांकन प्रपत्र खरीदने वाले प्रत्याशी सूर्यदेव भगत हैं. जबकि विभिन्न वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 12 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. वार्ड संख्या एक से पांच तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में कुल छह नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. वार्ड संख्या एक में एक, वार्ड संख्या दाे में एक, वार्ड संख्या तीन में एक, वार्ड संख्या चार में दो तथा वार्ड संख्या पांच में एक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. वार्ड संख्या छह से 10 तक के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में कुल पांच नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. वार्ड संख्या छह में दाे, वार्ड संख्या सात में एक, वार्ड संख्या आठ में एक व वार्ड संख्या 10 में एक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. जबकि वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में कुल एक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. वार्ड संख्या 13 में एक नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >