रैयतों की सहमति के बगैर लोदमदाग में सड़क चौड़ीकरण कार्य

बारियातू से फुलसू-लाटू गांव होते हुए हेरहंज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोदमदाग गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया है.

बारियातू. बारियातू से फुलसू-लाटू गांव होते हुए हेरहंज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोदमदाग गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया है. शुक्रवार को लोदमदाग गांव में इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया. ग्रामीण रघुनाथ उरांव, रघु उरांव, आशीष उरांव, बसंती देवी, उर्मिला देवी, रामदेव उरांव, निरंजन उरांव, सुशांति देवी, नर्मदा कुमारी, शांति देवी, मानती कुमारी, निरंजन उरांव, कपिल उरांव, दिलीप उरांव, आकाश उरांव, महेंद्र उरांव, यशोदा देवी, गीता कुमारी, अनिल उरांव, बालकिशुन उरांव, दिनेश उरांव, वासुदेव लकड़ा समेत अन्य ने बताया कि संवेदक दिनेश चंद्र अग्रवाल की ओर से उक्त कार्य कराया जा रहा है. उनकी निजी जमीन पर बगैर सहमति व मुआवजा के ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है. रैयतों ने कहा कि बगैर किसी पूर्व सूचना या कानूनी प्रक्रिया के पालन किये बगैर ही संवेदक निजी स्वामित्व वाली भूमि पर खुदाई करवा रहा है. इससे मकानों व खेतों को नुकसान पहुंच रहा है. इसके लिए न तो सहमति ली गयी, न ही मुआवजे की बात की गयी. लोगों ने कहा कि हमारी सहमति व मुआवजे पर बातचीत करके ही निर्माण कार्य शुरू हो, नहीं तो आंदोलन किया जायेगा. रैयतों ने उपायुक्त व सड़क निर्माण विभाग से भी इस दिशा में हस्तक्षेप की मांग की है. इस संबंध में संवेदक ने कहा कि दो-तीन दिन के भीतर ही विभाग के जेइ व अमीन की ओर से भूमि की मापी करायी जायेगी. प्रक्रिया के तहत सभी स्वामित्वधारी रैयतों को मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >