लातेहार. लातेहार व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार के ज्येष्ठ पुत्र ऋषभ रंजन ने कानून विषय में एलएलएम की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डबल गोल्ड मेडल हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे लातेहार जिले का नाम रोशन हुआ है.
राज्यपाल ने किया सम्मानित
रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ऋषभ रंजन को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया. समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे. ऋषभ रंजन की सफलता की खबर मिलते ही उनके परिजनों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. उनकी इस उपलब्धि को मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया जा रहा है.
युवाओं के लिए बनी प्रेरणा
ऋषभ रंजन की सफलता जिले के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और लगन के साथ अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उनकी उपलब्धि पर जिलेवासियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
ये भी पढ़ें: लातेहार : दो दिन से लापता संतोष अग्रवाल की डैम में मिली लाश, बाइक लावारिस बरामद
सांसद और विधायक ने दी बधाई
ऋषभ रंजन को बधाई देने वालों में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, विधायक प्रकाश राम, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, असीम कुमार बाग, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार, अमरजीत सिंह, कुकू गुप्ता, जय सिंह, पंकज सिंह, उपेंद्र प्रसाद, अनील सिंह, जावेद अख्तर, पवन कुमार, विशाल चंद्र साहू, रामदेव प्रसाद, पंचम प्रसाद, प्रभात कुमार और अंकित पांडेय समेत कई लोग शामिल हैं.
