लोध फॉल में पुल व रेलिंग की मरम्मत पूरी, अब नजदीक से झरने का आनंद ले सकेंगे पर्यटक

लोध फॉल में पुल व रेलिंग की मरम्मत पूरी, अब नजदीक से झरने का आनंद ले सकेंगे पर्यटक

महुआडांड़़ प्रखंड स्थित झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोध फॉल घूमने आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है. पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पुल और रेलिंग की मरम्मती का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. शुक्रवार को उपप्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज ने फीता काटकर पुल व रेलिंग का विधिवत उद्घाटन किया. इसके साथ ही अब पर्यटकों के लिए झरने के नजदीक तक जाने की सुविधा बहाल हो गई है. सुरक्षा कारणों से लगा दी गयी थी रोक : ज्ञात हो कि पिछले साल मानसून के दौरान भारी बारिश से पुल और सुरक्षा रेलिंग टूट गई थी. सुरक्षा की दृष्टि से वन एवं पर्यटन विभाग ने इस क्षेत्र में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी और सूचना बोर्ड लगा दिया था. इस कारण पर्यटन सत्र के दौरान यहां पहुंचने वाले सैलानियों को झरने का नजारा नजदीक से न देख पाने के कारण निराशा हाथ लग रही थी. पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : उद्घाटन के अवसर पर उपप्रमुख अभय मिंज ने कहा कि लोध फॉल हमारे क्षेत्र की पहचान है. पुल और रेलिंग के पुन: चालू होने से यहां पर्यटन को गति मिलेगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. वहीं, वनरक्षी कुणाल ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अब पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित होकर मनोरम दृश्य का आनंद ले सकेंगे. मौके पर कई वनकर्मी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >