रेंजर तरुण सिंह ने दिया योगदान

रेंजर तरुण सिंह ने दिया योगदान

लातेहार. पलामू व्याघ्र परियोजना के दक्षिणी वन प्रमंडल कार्यालय में शुक्रवार को रेंजर तरुण कुमार सिंह ने विधिवत योगदान दिया है. उनके पुन योगदान से बारेसाढ़ रेंज के कार्यों में गति आने की उम्मीद जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में तरुण कुमार सिंह को दोबारा रेंजर के रूप में प्रभार मिला है. उन्होंने दक्षिणी वन प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर वरीय अधिकारियों से मुलाकात की तथा पदभार ग्रहण किया. इस दौरान कार्यालय कर्मियों ने उनका स्वागत किया. रेंजर श्री सिंह ने कहा कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध कटाई पर रोक, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनका उदेश्य है. धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाने का निर्णय

बारियातू़ स्थानीय थाना परिसर में स्थापित शिव मंदिर परिसर में धूमधाम से महाशिवरात्रि त्योहार मनाने को लेकर शुक्रवार को लोगों की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता संजय सिंह ने की. बैठक में महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही पूजा-अर्चना करने व व शाम में शिव बारात निकालने पर चर्चा की गयी. पूजन कार्य के दौरान महारूद्राभिषेक कराने पर भी सहमति बनी. मौके पर सत्येंद्र प्रसाद, रीगन कुमार, नंदू उरांव, सुकर गंझू, थाना प्रभारी रंजन पासवान, मिथिलेश कुमार सिंह, छोटू पांडा, द्वारिका नाथ पांडेय, राजकिशोर प्रसाद समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >