शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना स्थल का सांसद बैद्यनाथ राम ने लिया जायजा, तैयारियों पर चर्चा

लातेहार में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना स्थल का निरीक्षण किया। 4 अगस्त को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

लातेहार: राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम रविवार को शहर के किनामाड़ पहुंच कर झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया. स्व सोरेन के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगसत को उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी. मौके पर राज्यसभा सांसद ने प्रतिमा स्थापना स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया.

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से कार्यक्रम को गरिमामय, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष, त्याग और झारखंड की अस्मिता के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और संघर्षों की याद दिलाती रहेगी.

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं.

मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण दुबे, सुदामा प्रसाद, प्रभात कुमार, सुशील कुमार यादव, अंकित पांडेय, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, विशाल कुमार, कौशल पांडेय, राहुल गुप्ता, रिशु राज गुप्ता, संतोष यादव, राजन प्रसाद, विवेक कुमार, मनोज उरांव, मुनाजिर अंसारी, वारिश अंसारी, सरफराज अहमद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >