बैद्यनाथ राम को मिली नई जिम्मेदारी, इस्पात मंत्रालय की advisory committee में हुए नामित

झारखंड के सांसद बैद्यनाथ राम को इस्पात मंत्रालय की advisory committee का सदस्य बनाया गया है. यह राज्य के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है.

लातेहार. भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों की advisory committee के लिए राज्यसभा सदस्यों के नामांकन की अधिसूचना जारी की है. 15 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को इस्पात मंत्रालय की advisory committee का सदस्य नामित किया गया है.

सांसद बैद्यनाथ राम के इस्पात मंत्रालय की समिति में शामिल होने से झारखंड से जुड़े इस्पात और औद्योगिक क्षेत्र के मुद्दों को समिति के समक्ष रखने का अवसर मिल सकता है. झारखंड खनिज और इस्पात उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है. ऐसे में समिति में राज्य के प्रतिनिधित्व को औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

नामांकन पर समर्थकों ने दी बधाई

बैद्यनाथ राम के समिति का सदस्य नामित होने पर लाल मोती नाथ शाहदेव, अरुण दुबे, सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद महल्का, सुदामा प्रसाद, विनोद उरांव, हरिशंकर यादव, पंकज तिवारी, अंकित पांडेय, कौशल पांडेय, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, सुशील यादव और आशिष गुप्ता समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >