अवैध शराब के खिलाफ छापा, एक गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव में धनबल व अवैध शराब का उपयोग रोकने के लिए छापामारी अभियान जारी है.

चंदवा. विधानसभा चुनाव में धनबल व अवैध शराब का उपयोग रोकने के लिए छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में बुधवार देर शाम चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलौदिया व माल्हन पंचायत के लोहरसी गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में जावा महुआ व शराब बरामद किया, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया. उक्त मामले में पुलिस ने लोहरसी से हरसु महतो (पिता ललकु महतो) को गिरफ्तार किया है. चंदवा थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

हादसे में बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर बारियातू थाना अंतर्गत कड़रका नदी के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सनी देवल उरांव (पुकचू) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार सनी बारियातू बाजार से अपने घर पुकचू जा रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. धक्का मारने के बाद वाहन चालक भाग निकला. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >