बालूमाथ में शिक्षक संघ की नई कमिटी का गठन, रमेश मिश्रा अध्यक्ष और राजेश यादव बने सचिव

लातेहार के बालूमाथ में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई का पुनर्गठन हुआ। रमेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष और राजेश यादव सचिव चुने गए।

लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के बुनियादी मध्य विद्यालय परिसर में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई बालूमाथ कमिटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक का संचालन संजय पासवान ने किया. सर्वसम्मति से प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया. इसमें रमेश कुमार मिश्रा को प्रखंड अध्यक्ष और राजेश यादव को सचिव बनाया गया.

इसके अलावा सुशील कुमार यादव को संरक्षक, संध्या कुमारी, दिनेश चंद्र शर्मा एवं सुरेंद्र प्रसाद साहू को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार पाठक को कोषाध्यक्ष, रामलाल उरांव को संयुक्त सचिव, विजय प्रकाश गुप्ता को संगठन सचिव, संजू सिन्हा को प्रखंड समन्वयक, संजय कुमार पासवान को प्रखंड प्रवक्ता, मो. जमालुद्दीन अंसारी को मीडिया प्रभारी, आलोक कुमार को आईटी सेल प्रभारी, अमृत प्रकाश को कार्यालय सचिव तथा सीमा कुमारी को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया.

वेतन भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी

मौके पर जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बैठक में प्रखंड के शिक्षकों ने प्रत्येक माह वेतन भुगतान में देरी होने पर विभाग के प्रति नाराजगी जताई. इस पर प्रदेश संयुक्त सचिव जगतमनी वैद्य ने कहा कि सरकार की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को शिक्षकों का वेतन भुगतान होना चाहिए. इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलना विभाग एवं डीडीओ की घोर लापरवाही है.

बैठक में राकेश कुमार पाल, राजेश कुजूर, सुनीता भगत, लक्ष्मी कुमारी, कंचन कुमारी एवं रविंद्र सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >