ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस का आयोजन

जिला मुख्यालय में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी केंद्रीय कमेटी कमेटी लातेहार द्वारा जुलूस निकाल गया.

लातेहार. जिला मुख्यालय में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी केंद्रीय कमेटी कमेटी लातेहार द्वारा जुलूस निकाल गया. जुलूस शहर के अमवाटीकर जामा मस्जिद से शुरू होकर जो मेन रोड, माको मोड़ होते हुए जिला खेल स्टेडियम तक पहुंचा. यहां जुलूस जलसा में तब्दील हो गया. मौके पर हजरत मौलाना मुफ्ती मदरसा ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद के बताये मार्ग पर सभी को चलने की जरूरत है. सभा को हजरत मौलाना शफीउल्लाह अमजदी करियाउद्दीन शमसी, शेयर गुलाम जबर हैदर व शकीरा राजा नूरी ने संबोधित किया. इस अवसर पर बरकतुल्लाह रिजवी, तंजीम उलमा अहले सुन्नत, रिजवान अली, आफताब आलम, शमशुल होदा, अलीमुद्दीन अंसारी, शमशाद आलम, अयूब अंसारी, हाजी आशिकुल्लाह साहब, आफताब खान, हाफिज शकील कादरी, इरफान राजा, हाफिज मेराजुल हक, कादरी मौलाना मकसूद साहब, मौलाना जमाल अहमद नूरी, बरकतुल्लाह रिजवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >