21 को विराट हिंदू सम्मेलन, 51 कुंडीय यज्ञ और भव्य शोभायात्रा की तैयारी

21 को विराट हिंदू सम्मेलन, 51 कुंडीय यज्ञ और भव्य शोभायात्रा की तैयारी

बालूमाथ़ बिरसा मुंडा जोगियाडीह खेल मैदान में आगामी 21 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है. इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, विभाग संगठन मंत्री (पलामू) विजय यादव और जिला मंत्री संजय तिवारी ने बालूमाथ का दौरा किया. पदाधिकारियों ने स्थानीय सनातनियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा की समीक्षा की. अक्षत देकर घर-घर से बुलाये जा रहे श्रद्धालु : उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा ने कहा कि पूरे जिले के लिए यह गौरव की बात है कि बालूमाथ में इतना भव्य आयोजन हो रहा है. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद पाराडे शामिल होंगे. कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रखंड के 80 चिह्नित गांवों में घर-घर अक्षत वितरण कर लोगों को आमंत्रित किया गया है. कलश यात्रा और सामूहिक हनुमान चालीसा का होगा आयोजन : कार्यक्रम की शुरुआत टमटम टोला से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी, जो जोगियाडीह मैदान पहुंचकर संपन्न होगी. आयोजन स्थल पर 51 कुंडीय यज्ञ का अनुष्ठान होगा. साथ ही 11 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. बैठक के बाद पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. ये थे उपस्थित : इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री विकास मित्तल, जिला सेवा प्रमुख विपिन सिंह, जिला संयोजक गौरव महलका, सह संयोजक लालदेव गंझू, कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष शैलेश सिंह, पिंटू कुमार, अनिल प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोगता समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >