लातेहार के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय बने स्वतंत्र निदेशक, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त होने पर लातेहार के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय का अधिवक्ता संघ ने भव्य सम्मान किया।

लातेहार: भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा लातेहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने पर अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर संघ की ओर से उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. वरीय अधिवक्ता लाल जय प्रकाश नाथ सहदेव ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किया.

कार्यक्रम का मंच संचालन अधिवक्ता राजीव रंजन कुमार पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार गुप्ता ने किया.

नियुक्ति को बताया गौरव की बात

समारोह को वरीय अधिवक्ता लाल जय प्रकाश नाथ सहदेव, प्रदीप कुमार पांडेय, राजमणि प्रसाद एवं अनिल कुमार ठाकुर ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रदीप कुमार उपाध्याय की स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति लातेहार के अधिवक्ता समुदाय के लिए गौरव की बात है.

उन्होंने श्री उपाध्याय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि वे अपनी विधिक दक्षता, अनुभव एवं कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से संस्था के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने की बात

मौके पर श्री उपाध्याय ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संघ द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है. यह नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने के लिए उन्हें प्रेरणा प्रदान करेगा.

मौके पर वासुदेव पांडेय, पंकज सिन्हा, रवि सिंह, नरोतम पांडेय, विक्रांत सिंह, मिथिलेश सिन्हा, प्रिंस कुमार, अरविंद कुमार, आभाष जायसवाल, प्रमोद कुमार पांडेय, रमण कुमार समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: लातेहार के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय बने स्वतंत्र निदेशक, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >