आठ दिन से नहीं मिला दिलीप का सुराग, जल्द बरामदगी को लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन

झारखंड के लातेहार में आठ दिनों से लापता दिलीप प्रजापति की बरामदगी के लिए प्रजापति कुम्हार महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

बारियातू. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ, बारियातू के प्रतिनिधिमंडल ने फुलसू गांव पहुंचकर आठ दिनों से लापता दिलीप प्रजापति के परिजनों से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया. इसके बाद दिलीप की जल्द बरामदगी की मांग को लेकर लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन सौंपा गया.

आठ दिनों से नहीं मिला कोई सुराग

आवेदन में कहा गया है कि दिलीप प्रजापति आठ दिनों से लापता हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है. इससे परिजन चिंतित हैं. महासंघ ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और दिलीप की जल्द बरामदगी की मांग की है.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर मनोज सागर प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सह झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रखंड सचिव सोनू प्रजापति, प्रखंड कोषाध्यक्ष जतन प्रजापति, नरेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, फुलसू पंचायत अध्यक्ष बिनेश्वर प्रजापति व शंभु प्रजापति मौजूद थे.बारियातू. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ, बारियातू के प्रतिनिधिमंडल ने फुलसू गांव पहुंचकर आठ दिनों से लापता दिलीप प्रजापति के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल ने दिलीप की जल्द बरामदगी को लेकर लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन भी सौंपा. आवेदन में कहा गया है कि दिलीप प्रजापति आठ दिनों से लापता हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है. इससे परिजन चिंतित हैं. महासंघ ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर दिलीप की जल्द बरामदगी की मांग की है. मौके पर मनोज सागर प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सह झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रखंड सचिव सोनू प्रजापति, प्रखंड कोषाध्यक्ष जतन प्रजापति, नरेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, फुलसू पंचायत अध्यक्ष बिनेश्वर प्रजापति व शंभु प्रजापति मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >