पुलिस व वन विभाग ने पोस्ते की खेती को किया नष्ट

स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पोस्ते की खेती के खिलाफ कार्रवाई की.

बारियातू. स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पोस्ते की खेती के खिलाफ कार्रवाई की. टीम ने बालूभांग पंचायत के इंदुआ व डाकादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्रों में मानत नदी से सटे वन भूमि पर अवैध तरीके से लगायी गयी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया. इस दौरान करीब 15-17 एकड़ भूमि से फसलों को नष्ट किया. थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को बालूभांग पंचायत के डाकादीरी व इंदुआ गांव में नदी किनारे वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध पोस्ता की खेती की सूचना मिली थी. इसके बाद बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी के निर्देश पर टीम बनाकर अभियान चलाया गया. चिह्नित स्थानों पर अभियान चलाकर ट्रैक्टर से रौंदने के बाद ग्रास कटर और लाठी-डंडों से पीटकर पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. अभियान में फोरेस्टर मंगल सिंह, थाना पुलिस के जवान व कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >