एसआइआर को सफल बनाने का संकल्प लिया

एसआइआर को सफल बनाने का संकल्प लिया

हेरहंज ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीएलओ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ अमित कुमार ने की. इसमें एसआइआर कार्यक्रम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी. बीएलओ को मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने, नये मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने की प्रक्रिया को गंभीरता से करने पर बल दिया. बताया कि एसआइआर के दौरान विशेष शिविर लगाए जायेंगे, जहां आमजन अपने नाम जुड़वाने या सुधार कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे. अधिकारियों ने बीएलओ से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलायें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकें. बैठक में बीएलओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी ने मिलकर एसआइआर को सफल बनाने का संकल्प लिया. अफवाह के बाद पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर उमड़ी लोगों की भीड़

महुआडांड़. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर अचानक हड़कंप मच गया. प्रखंड के तीन में से दो पेट्रोल पंपों (कुरो मोड़ व मुख्य बाजार) पर स्टॉक खत्म होने की बात कहकर बिक्री बंद कर दी गयी. इसके बाद मेदनीनगर रोड स्थित एकमात्र चालू पंप पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोग न केवल वाहनों की टंकियां फुल कराते, बल्कि जार और गैलन में भी ईंधन का भंडारण करते देखे गये. बाजार में यह चर्चा तेजी से फैली कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण भविष्य में तेल की भारी कमी हो सकती है. इसी आशंका में लोग घबराहट में ईंधन जमा करने लगे. हालांकि, कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप संचालकों पर कालाबाजारी के उद्देश्य से जानबूझकर पंप बंद रखने का भी आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >