चंदवा (लातेहार). मेन रोड में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. घटना में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है. मृतक की पहचान पिंटू उरांव पिता जोखन उरांव (उम्र 40 वर्ष) (हिसरी, कामता) व घायल उसकी पत्नी असरीता उरांव पति पिंटू उरांव के रूप में की गई है.
बेटी को हॉस्टल से लेने जा रहे थे पति-पत्नी
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर कुडू जा रहे थे. उनकी बेटी हॉस्टल में रहकर पढ़ती है. कर्मा त्यौहार को लेकर वह बच्ची को लेने जा रहे थे. इसी दौरान मेन रोड में पुराने पोस्ट ऑफिस के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप गाड़ी में उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी.
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने पिंटू उरांव को मृत घोषित कर दिया.
पत्नी का पैर टूटा, रिम्स रेफर
असरीता उरांव का एक पैर टूट गया है. उन्हें बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया है. मृतक के दो बच्चे है.
हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा
कर्मा के दिन ऐसे हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा छाया है.
ये भी पढ़ें: सेवा ही संकल्प अभियान: PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान, बालूमाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दान किया 11 यूनिट रक्त
