चंदवा. झामुमो युवा मोर्चा के विस्तार को लेकर सोमवार को स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में बैठक हुई. अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने की. बैठक में युवा मोर्चा की नयी प्रखंड कमेटी की घोषणा की गयी.
बबलू राही बने प्रखंड अध्यक्ष
बबलू राही को प्रखंड अध्यक्ष, अजय उरांव को उपाध्यक्ष, शंकर टाना भगत को सचिव और चंद्रदेव उरांव को संगठन सचिव बनाया गया. पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर माला पहनायी और मिठाई खिलाकर बधाई दी. साथ ही पार्टी हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया.
जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने पंचायत और बूथ स्तर पर युवाओं को संगठित कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने 20 दिनों के भीतर पंचायत स्तर पर युवा मोर्चा की कमेटी गठित कर सूची जिला कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया.
पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष बबलू राही ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. युवा साथियों के साथ पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जायेगा.
मौके पर मुख्य मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, मो सरफराज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी समेत अनिल उरांव, संतोष गंझू, राजेश उरांव, संतोष उरांव, रौशन टाना भगत, सुनील कुमार, चंद्रदेव उरांव, रविंद्र यादव, तनवीर अंसारी और सज्जाद अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
