संस्कार शिक्षा व अंचल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

संस्कार शिक्षा व अंचल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार. सदर प्रखंड के कई गांव में एकल अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान लातेहार अंचल में श्री हरिकथा प्रचार योजना के तहत जिला मुख्यालय के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में संस्कार शिक्षा अंचल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी. इसमें नैतिक मूल्यों, धार्मिक आस्था, संस्कार शिक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विचार किया गया. कार्यक्रम में निर्णायक समिति में नरेंद्र प्रसाद सिंह, मनमोहन राम एवं गया प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. प्रतियोगिता में विश्रामपुर, जोरी सखुआ, दोमुहान, अंबाझारण, सिमरिया, छाता सेमर, विशुनपुर, मुरूपा, गोताग, चोरहा, कढ़िमा, तुबेद समेत कई गांव के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. मौके पर राज किशोर यादव, अखिलेश सिंह, अवध किशोर यादव, राहुल कुमार, विनोद कुमार सिंह, रविंद्र यादव, राजेश उरांव, रामवृक्ष यादव, जय प्रकाश भगत, सिकी देव भगत, राजकरम सिंह एवं चंद्रकिशोर सिंह समेत काफी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे. दो ट्रेन मैनेजरों को दी गयी भावभीनी विदाई

बरवाडीह. रेलवे क्लब परिसर में सेवानिवृत्त दो ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) अशोक कुमार और वशिष्ठ नारायण शर्मा के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में ऑल इंडिया गार्ड काउंसलिंग के सदस्यों ने दोनों रेलकर्मियों को रेलवे स्टेशन से गाजे-बाजे और फूलों से सजी गाड़ी में बैठाकर ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक लाया. मौके पर पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. सेवानिवृत्त ट्रेन मैनेजर अशोक कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि बरवाडीह की धरती उनके घर जैसी है और यहां के लोग उनके परिवार के सदस्य हैं. वहीं, वशिष्ठ नारायण शर्मा ने कहा कि 60 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद इतना स्नेह मिलना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. शाखा अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और सचिव दीपक कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर शाखा अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सचिव दीपक कुमार, शाखा कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार, सरवर मुस्तफा, राजू कुमार, राजन कुमार, उज्ज्वल कुमार, आरके सिंह, बीके सिंह, उपेंद्र कुमार, गुलशन कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >