मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लाभुकों ने खोला मोर्चा

मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर लाभुकों ने मोर्चा खोल दिया है.

लातेहार. मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर लाभुकों ने मोर्चा खोल दिया है. रविवार को माको डाक बंगला में बैठक कर लाभुकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक भ्रष्टाचार नहीं रुकेगा, तब तक वे काम नहीं करेंगे. बैठक में संतोष यादव, गुड्डू अंसारी, विकास यादव, उदय राम, राजेश यादव, शारु अंसारी, राजेश प्रसाद, संदीप प्रसाद समेत दो दर्जन से अधिक लाभुकों ने आरोप लगाया कि बीपीओ रतन शाहदेव, कंप्यूटर ऑपरेटर कुंदन कुमार, नीरज यादव, यूनिस अंसारी, कनीय अभियंता निर्मल मोदी, संदीप कुमार और संजय कुमार की ओर से योजनाओं में चार से सात प्रतिशत तक की वसूली की जा रही है. योजना एंट्री के नाम पर बीपीओ 2000 की ओर से रुपये, मास्टर रोल में नाम जोड़ने पर दो प्रतिशत और सेकंड जिओ छोड़ने के नाम पर 1000 रुपये लिये जा रहा हैं. राशि नहीं देने पर मस्टर रोल पर साइन नहीं किया जाता है. वहीं जेइ की ओर से इएमबी के नाम पर पांच प्रतिशत अलग से वसूली की जाती है. इस कारण मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है. लाभुकों का कहना है कि लातेहार प्रखंड में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है. इसकी जानकारी बीडीओ समेत जिले के अधिकारी को भी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है. लाभुकों का कहना है कि बिना रुपये दिए कोई काम नहीं हो रहा है. लाभुकों ने आरोप लगाया कि बीपीओ द्वारा लाभुकों को बेवजह परेशान किया जाता है. बैठक के बाद सभी लाभुकों ने जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव को आवेदन सौंप दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. विनोद उरांव ने कहा कि लाभुकों का आवेदन मिला है. इसकी जानकारी बीडीओ को दी गयी, लेकिन वे भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत से लाभुकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं. इस मामले में डीसी से मिलकर बीपीओ समेत अन्य कर्मियों को हटाने की मांग करेंगे. अगर कर्मियों को नहीं हटाया गया तो आंदोलन होगा. मौके पर दिनेश यादव, शमशाद आलम, एमडी सरफराज, लालमोहन साव, कमाल अंसारी, बी यादव, राहुल यादव, राजेंद्र प्रसाद, इमरान अंसारी व आनंद भुइयां समेत दर्जनों लाभुक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >