पिकअप वाहन के धक्के से एक युवक की मौत, दो गंभीर

रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन स्कूल के समीप सोमवार को पिकअप वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन स्कूल के समीप सोमवार को पिकअप वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक पर सवार पाहन टोला, बसिया निवासी जितेंद्र गंझू (पिता जगतलाल गंझू), अर्जुन गंझू (पिता कोलेश्वर गंझू) व धनराज गंझू (पिता चरित्र गंझू) गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने उन्हें बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. वहां जांच के बाद चिकित्सक ने जितेंद्र गंझू को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद अर्जुन गंझू व धनराज गंझू को रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार तीनों युवक बालूमाथ थाना क्षेत्र के लोहसिंगना गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गये थे. यहां से वे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर बसिया लौट रहे थे. इसी दौरान पिकअप वाहन ने बाइक को धक्का मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >