विकास योजनाओं को मूर्त रूप दें अधिकारी: डीसी

जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी.

लातेहार. जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न विभाग के अंतर्गत डीएमएफटी मद के माध्यम से संचालित योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये. बैठक में डीएमएफटी से किये जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के सुसज्जीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास व सड़क निर्माण समेत अन्य संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को निर्धारित समय के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही वैसी योजनाएं, जो पूर्ण कर ली गयी है, उन्हें जांच के बाद भुगतान का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त की ओर से विशेष केंद्रीय सहायता (एलडब्ल्यूइ) मद अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति एवं भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. जिला स्तरीय समिति की बैठक में स्वीकृत योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति सहित डीपीआर उपलब्ध कराने का निर्देश सभी कार्यकारी एजेंसियों को दिया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, परियोजना निदेशक आइटीडीए प्रवीण कुमार गागरई, सिविल सर्जन अवधेश सिंह, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, प्रभारी पदाधिकारी एससीए श्रेयांस समेत संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >