बालूमाथ में नर्सिंग होम सील, अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद

प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के विरुद्ध बालूमाथ बीडीओ सोमा उरांव और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी प्रकाश बड़ाइक ने कार्रवाई की है.

बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के विरुद्ध बालूमाथ बीडीओ सोमा उरांव और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी प्रकाश बड़ाइक ने कार्रवाई की है. प्रखंड मुख्यालय के टमटमटोला स्थित एमएस नर्सिंग को प्रशासन ने सील कर दिया. यहां जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड करनेवाली मल्टी मशीन भी बरामद की गयी. बालूमाथ बीडीओ के अनुसार उपायुक्त को मिली सूचना और प्रभात खबर में प्रकाशित खबरों के बाद यह कार्रवाई की गयी है. अधिकारियों ने जब मामले की जांच की, तब गड़बडी का पता चला. बीडीओ ने कहा कि जिन नर्सिंग होम संचालकों के पास कागजात नहीं होंगे, उन्हें सील किया जायेगा. ज्ञात हो की बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में कई अवैध नर्सिंग होम संचालित हैं जिनमें बिना रजिस्ट्रेशन पेपर के संचालन किया जा रहा है. वहीं धड़ल्ले से बिना एमबीबीएस चिकित्सक, सर्जन और बिना एनेस्थीसिया के सिजेरियन ऑपरेशन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >