नेतरहाट PHC के कर्मचारियों पर धमकी और लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

नेतरहाट स्वास्थ्य केंद्र में शराब पीने और बदसलूकी के मामले में ग्राम सभा ने डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों को हटाने की अनुशंसा की है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

महुआडांड़ (लातेहार). नेतरहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब सेवन, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोपों को लेकर बुधवार को नेतरहाट पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई. ग्राम प्रधान सत्येंद्र किसान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मामले पर विस्तार से चर्चा की गई. ग्राम सभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डा. रवि उरांव, स्वास्थ्य कर्मी सूर्यमणि तिग्गा और कर्मचारी कामरंजन पासवान के स्थानांतरण की अनुशंसा की गई. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग संबंधित विभाग से की गई.

शराब सेवन और ड्यूटी में लापरवाही का आरोप

ग्राम सभा में बताया गया कि 3 सितंबर की रात करीब आठ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य कर्मी सूर्यमणि तिग्गा के कमरे में शराब का सेवन किए जाने की शिकायत सामने आई थी. इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपों पर भी चर्चा हुई. बैठक में स्वास्थ्य कर्मी के कमरे में शराब सेवन, डा. रवि उरांव द्वारा ड्यूटी का उचित तरीके से निर्वहन नहीं करने और कर्मचारी कामरंजन पासवान के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी से संबंधित लिखित शिकायत मिलने की बात भी रखी गई.

ये भी पढ़ें: लातेहार एसपी कार्यालय में अपराध गोष्ठी, हत्या-लूट और पॉक्सो मामलों की हुई समीक्षा

तीनों के तबादले की अनुशंसा

मामले पर चर्चा के बाद ग्राम सभा ने डा. रवि उरांव, सूर्यमणि तिग्गा और कामरंजन पासवान के स्थानांतरण की अनुशंसा की. साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त संख्या में अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की गई, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से संचालित हो सकें. ग्राम सभा में मुखिया रामबिसुन नगेसिया, पंचायत समिति सदस्य चांदनी भगत, वार्ड सदस्य शंकर किसान, संध्या टोप्पो, सोनी कुमारी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >