नगर पंचायत लातेहार में चला ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान, तीन दुकानें सील

लातेहार में ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर नगर पंचायत ने तीन बड़े अस्पतालों और मेडिकल हॉल को सील कर दिया है। शहर में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

लातेहार. नगर पंचायत लातेहार के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाया गया. कार्यपालक पदाधिकारी स्वयं प्रतिष्ठानों में पहुंच कर ट्रेड लाइसेंस की जांच की. जांच के दौरान शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित मईया बाबू हॉस्पिटल व लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं विनोद मेडिकल हॉल की ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया.

नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का करे पालन

इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर इन चिकित्सीय प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन करने की चेतावनी दी. अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के अन्य प्रतिष्ठान संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गयी. नगर पंचायत ने आगे भी ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच किये जाने की बात कही गयी है. जांच अभियान में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, लेखपाल राहुल कुमार, कनीय अभियंता संदीप कुमार व राजस्व निरीक्षक पिंटू कुमार समेत कई कर्मी शामिल थे.

ये भी पढ़ें: सड़क पर बने गड्ढों से राहगीर परेशान, हादसे की आशंका बढ़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >