खलिहान मेें रखी सरसों की फसल व मजदूर के घर में लगी आग

साल्वे गांव के गजुआटोला निवासी किसान फुलचंद गंझू के खलिहान में रखी सरसों की फसल व गोनिया पंचायत के नावाडीह निवासी इस्लाम अंसारी के घर में आग लग गयी.

बारियातू.

साल्वे गांव के गजुआटोला निवासी किसान फुलचंद गंझू के खलिहान में रखी सरसों की फसल व गोनिया पंचायत के नावाडीह निवासी इस्लाम अंसारी के घर में आग लग गयी. घटना शनिवार रात की बतायी जाती है. फुलचंद ने बताया कि घर के समीप ही खलिहान में सरसों की फसल को कटाई कर सूखने के लिये रखा था. शनिवार की रात सरसों की फसल में आग लग गयी. उस दौरान आंधी भी चल रही थी, जिस वजह से आग और तेज हो गयी. आग पर काबू पाना नामुमकिन था. पूरी फसल जल कर खाक हो गयी. वहीं गोनिया पंचायत के नावाडीह निवासी इस्लाम अंसारी ने बताया कि उसके घर के सामने गांव के ही पारा शिक्षक रामजीत सिंह की जमीन पर आम का सूखा पेड़ था. रामजीत ने रविवार की सुबह सूखे पेड़ में आग लगायी थी. उक्त आग की चपेट में उनका खपरैल घर भी आ गया. इधर, इस्लाम अंसारी की सूचना पर पहुंची बारियातू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >