विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

लातेहार ़ मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने रविवार को लाखों रुपये की लागत से बनने वाले पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी इसी तरह की योजनाएं लागू की जाती रहेंगी. भवन प्रमंडल से तरवाडीह पंचायत के नरेशगढ़ और कोने गांव में बहुद्देशीय केंद्र, धनकारा पंचायत के उच्च विद्यालय में छह नये कमरा, ग्रामीण कार्य विभाग और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इसमें होटवाग गांव में मुंशी यादव के घर से आरइओ रोड तक सड़क निर्माण तथा बेंदी पंचायत के चुरिया गांव में रामरति उरांव के घर से गोदना स्कूल तक सड़क निर्माण शामिल है. उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होगी. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुंजर उरांव, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव, आफताब आलम, आरिफ नवाज, अनिल सिंह, कामिल अंसारी, सुरेंद्र उरांव, शहादत हुसैन टिंकु, ज्योति प्रकाश दुबे, दीपू तिवारी, मुखिया अनिता देवी, फूलचंद यादव व मनोज पासवान सहित कई कांग्रेस नेता व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >