हॉस्टल में पुरुष प्रवेश वर्जित, अभिभावकों के लिए बनेगा प्रतीक्षा कक्ष

हॉस्टल में पुरुष प्रवेश वर्जित, अभिभावकों के लिए बनेगा प्रतीक्षा कक्ष

लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को माको स्थित बालिका गुरुकुल छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की. महिला अधिकारियों ने आवासीय कक्षों को देखा, जबकि उपायुक्त ने भोजनालय, रसोईघर, शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया. छात्राओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें : उपायुक्त ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने प्रबंधन को निर्देश दिया कि छात्राओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाये. भोजन की गुणवत्ता, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छ पेयजल और परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. सुरक्षा पर कड़ा रुख : छात्राओं की सुरक्षा की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाया और स्पष्ट किया कि मुख्य छात्रावास परिसर में किसी भी बाहरी पुरुष सदस्य का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा. केवल अधिकृत कर्मियों को ही निर्धारित नियमों के तहत प्रवेश की अनुमति मिलेगी. इसी क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि हॉस्टल के मुख्य परिसर से बाहर अभिभावकों और आगंतुकों के लिए एक प्रतीक्षा कक्ष का निर्माण कराया जाये, ताकि छात्रावास की आंतरिक व्यवस्था और छात्राओं की निजता व अनुशासन प्रभावित न हो. जिला प्रशासन की प्राथमिकता छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इस मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन और जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >