अस्पताल में पुरुष और महिला करते हैं एक ही शौचालय का उपयोग

जिला स्वास्थ्य प्रतिनिधि डॉ चंदन कुमार सिंह ने शनिवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अखिलेश्वर प्रसाद एवं अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार के साथ सभी विभागों का निरीक्षण किया.

लातेहार. चतरा के सांसद कालीचरण सिंह के जिला स्वास्थ्य प्रतिनिधि डॉ चंदन कुमार सिंह ने शनिवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अखिलेश्वर प्रसाद एवं अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार के साथ सभी विभागों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुपोषित बच्चों के इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि आइसीयू में महिला-पुरुष एक ही शौचालय का उपयोग करते हैं. वहीं बर्न यूनिट होने के बाद भी पेसेंट को आइसीयू में रखे जाने की जानकारी मिली. यहां यह भी पाया गया कि प्रसूति विभाग में एनेस्थेटिक डॉक्टर की कमी के कारण सिजेरियन डिलीवरी नहीं हो पा रही है. अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है. रेडियोलोजी डॉक्टर की कमी के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है. अस्पताल उपाधीक्षक एवं प्रबंधन ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से प्रतिदिन कचरे का उठाव नहीं हो रहा है. इस कारण अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार है. मौके पर मिलन शुक्ला, नागमणि, अनिमेष पांडेय व मुकेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >