छठ पूजा समिति के गठन लेकर बैठक

छठ पूजा समिति के गठन लेकर बैठक

बरवाडीह. प्रखंड के देवरी नदी छठ घाट परिसर में छठ पूजा समिति के गठन को लेकर बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व कमेटी के उत्कृष्ट कार्य और बेहतर समन्वय को देखते हुए इस वर्ष समिति में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जायेगा. पूर्व की कमेटी को ही जिम्मेवारी दी गयी. जिसमें अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, रंजीत यादव व मंटू यादव को सचिव, प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, जीतेंद्र साह को कोषाध्यक्ष, भोला प्रसाद यादव को उप सचिव बनाया गया है. इसके अलावा समिति के सदस्य के रूप में कमलेश प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद उर्फ गोलू, अवधेश प्रसाद, अशोक यादव, अर्जुन राम, राकेश कुमार, मलिंगा, पिंकू कुमार, मुकेश प्रजापति, दिलीप प्रसाद, दशरथ प्रसाद, प्रदीप सिंह, संतोष विश्वकर्मा, बसंत कुमार सिंह, संतोष कुमार, श्रीराम चौधरी, अनंत कुमार, संदीप कुमार, लक्ष्मण यादव, छोटू साहब, अजीत कुमार, रविंद्र कुमार, तुलसी सिंह, विकेश पासवान, निरंजन कुमार एवं अमित सिंह को रखा गया. बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. छठ पर्व को लेकर गंदगी नहीं फैलाने का निर्देश

बरवाडीह. लोक आस्था का महापर्व छठ मनाने को लेकर बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सेवकों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है. साथ ही विधि-व्यवस्था, पर्व की तैयारी की स्थिति तथा घाटों में पानी के वर्तमान स्तर की विस्तृत जानकारी लेने का निर्देश दिया है. बीडीओ ने कहा कि घाटों में अधिक पानी होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए पूर्व से ही आवश्यक सावधानी बरती जाये. उन्होंने निर्देश दिया कि स्थानीय छठ घाट समिति के साथ सामंजस्य स्थापित कर तैयारी की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. वहीं, दूसरी ओर बीडीओ ने छठ घाटों की ओर जाने वाले मार्गों की साफ-सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय के छठ घाट सहित सभी घाटों एवं मार्गों पर गंदगी नहीं फैले इसके लिए जनप्रतिनिधि और आमजन सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >