यूजीसी बिल के विरोध में दो को सवर्ण एकता मंच की बैठक व मार्च

यूजीसी बिल के विरोध में दो को सवर्ण एकता मंच की बैठक व मार्च

चंदवा़ सवर्ण एकता मंच, चंदवा के बैनर तले आगामी दो फरवरी को आहूत बैठक, विरोध मार्च व प्रेस वार्ता कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया. मंच के दर्जनों सदस्यों ने प्रखंड के कई पंचायत का दौरा किया. इस दौरान अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी. इससे पूर्व मंच के सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर तत्काल रोक लगाने के फैसले का स्वागत भी किया. मंच के सदस्य अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित यूजीसी बिल सवर्ण समाज के लिए घातक साबित होगा. उन्होंने कहा कि यह कानून समाज के हितों के खिलाफ है, इससे सवर्ण समाज के लोगों को गंभीर नुकसान हो सकता है. ज्ञात हो कि बिल के विरोध में दो फरवरी को इंदिरा गांधी चौक के समीप पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में बैठक, मार्च व प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है. इसके लिये व्यापक प्रचाार-प्रसार जारी है. श्री मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रखंड समेत आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे. मंच के सदस्यों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर सुरेंद्र वैद्य, संजीव आजाद, गोकुल नाथ शाही, ब्रजेश पाठक, बबलू पाठक, अंकित तिवारी, रविंद्र पाठक, सुमन पाठक, ब्रजेश पाठक, राजू पाठक, दारा सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >