चंदवा. प्रखंड के चंदवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत हढगढ़वा गांव निवासी मतीयस भेंगरा का निधन गुरुवार की रात उनके आवास पर हो गया. वे 77 वर्ष के थे. पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में विश्वासी और सगे-संबंधी उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की.
बताया गया कि स्व. भेंगरा स्थानीय कैथोलिक आश्रम और कलीसिया समाज में सक्रिय भूमिका निभाते थे. वे बिहार मेनोनाइट मंडली से भी जुड़े थे और समाज सेवा के कार्यों में योगदान देते रहे.
शुक्रवार की दोपहर बाद हढगढ़वा गांव में ही उनकी मिट्टी की रस्म पूरी की गयी. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. उनके निधन पर कैथोलिक आश्रम के पुरोहितों के अलावा आनंदी सोरेंग, सुमन सुनील सोरेन, कुलदीप लकड़ा, सीरिल कुजूर, हरिनंदन दुबे, प्रमोद दुबे, सुमित कुमार और सुरेंद्र प्रसाद वैद्य समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया.
