किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में कई कृषक सम्मानित

प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया.

बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया. कार्यक्रम में लातेहार के विभिन्न प्रखंडों से कुल 231 किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम में किसानों को प्रशिक्षण के दौरान जैविक खेती, पशुपालन, फल-फूल उत्पादन की जानकारी दी गयी. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान एवं वरीय वैज्ञानिक महेश चंद्र जेरई ने पांच किसानों को कृषि के क्षेत्र में उन्नत कार्य के लिए सम्मानित किया. इस दौरान किसानों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी. उन्नत किस्म के सब्जी उत्पादन करनेवाले किसानों को सम्मानित किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ अरविंद मिश्रा, डॉ एसपी कुमार, डॉ आरती बिना इक्का व डॉ सुनीता कुमारी कमल ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी. कार्यक्रम में विनोद चौधरी, अनिल उरांव, मनोहर प्रसाद, संतोष प्रसाद, रामजनम उरांव को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर राजमणि देवी, मंगलदेव उरांव, वीरेंद्र भगत, विनोद यादव, वीरेंद्र यादव, संतोष कुमार समेत अन्य किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >