लातेहार केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

सीसीटीवी, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय व अन्य विकास कार्यों पर हुई चर्चा

सीसीटीवी, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय व अन्य विकास कार्यों पर हुई चर्चा प्रतिनिधि, लातेहार केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक नामित अध्यक्ष व अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. मौके पर प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने समिति के सभी सदस्यों का पौधा भेंट कर सम्मानित किया और बैठक के एजेंडा से उन्हें अवगत कराया. प्राचार्य सिंह ने पिछले वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि खेल के क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. बैठक में समिति ने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय के लिए एसी खरीदने की अनुमति दी. इसके अलावा फर्नीचर, पुस्तकें, मेंटनेंस कार्य, बाहरी दीवारों पर व्हाइट वॉश, पानी की टंकी में तीन वाटर फिल्टर, परीक्षा सामग्री और खेल सामग्री खरीदने का भी अनुमोदन किया गया. इसके अलावा छात्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने, मेन रोड से विद्यालय तक स्ट्रीट लाइट लगवाने और एनएच-75 में विद्यालय प्रवेश द्वार के पास गतिरोधक बनवाने पर भी चर्चा हुई. बैठक में सदस्य आशीष टैगोर, डीवीसी के सहायक प्रबंधक (एचआर) शशांक शेखर, अभिभावक सदस्य आभा एक्का, मनोज कुमार पवइया, शिक्षक बालजिंदीर कौर देव सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >