बारात में आये युवक की गोली मारकर हत्या

थाना क्षेत्र के चेतर पंचायत के साेंस गांव में शुक्रवार को तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

चंदवा. थाना क्षेत्र के चेतर पंचायत के साेंस गांव में शुक्रवार को तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान लातेहार के जालिम स्थित जोबिया ग्राम निवासी उपेंद्र उरांव (28) पिता-कालेश्वर उरांव के रूप में की गयी. मृतक अपने घर से चंदवा स्थित सोंस गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. ग्रामीणों की मानें, तो उक्त घटना सुबह साढ़े छह बजे की है. परिजनों ने हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप मृतक के चचेरे भाई अमृत उरांव पर लगाया है. इस घटना के बाद गांव के लोग सकते में हैं.

क्या है मामला:

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात लातेहार के जालिम गांव से चंदवा के सोंस गांव निवासी रवींद्र उरांव के घर बारात गयी थी. उपेंद्र उरांव भी अपने चचेरे भाई अमृत उरांव के अलावा चार-पांच दोस्तों के साथ समारोह में शामिल होने साेंस गया था. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह आरोपी अमृत उरांव, उपेंद्र व अन्य दोस्तों को शौच के बहाने गांव से थोड़ी दूर एक तालाब तक ले गया. यहां उपेंद्र की कनपट्टी में सटाकर गोली मार दी गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो गोली मारने के बाद अमृत हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही शादी घर में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चला रही है. हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया था. पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है. मृतक अपने पीछे पत्नी व एक बेटी छोड़ गया है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >