बालूमाथ में महिला संगठन के 30-35 लाख गबन का आरोप, लेखापाल और आईपीआरपी पर FIR की मांग; बैंक खातों की जांच की उठी मांग

बालूमाथ में आजीविका महिला संकुल संगठन की लेखापाल और आईपीआरपी पर 35 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लातेहार: प्रखंड क्षेत्र के मुरपा गांव में संचालित आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष राजमणि देवी ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर संगठन के पैसे की हेराफेरी का आरोप लगाया है.

आवेदन में सीएलएफ मुरपा की लेखापाल कुन्ना देवी व आईपीआरपी संजय उरांव पर 30 से 35 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में अध्यक्ष ने बताया कि मुरपा, गणेशपुर, भगिया व शेरेगड़ा गांव को मिलाकर एक सीएलएफ बनाया गया है. इसके लेखापाल व आईपीआरपी द्वारा अवैध रूप से पैसे की निकासी कर ली गयी है.

बैंक खातों की जांच से खुल सकता है मामला

अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आईपीआरपी संजय उरांव के एसबीआई की भैंसादोन शाखा के खाते और कुन्ना देवी पति भुनेश्वर यादव (ग्राम जाला, बालूमाथ) के एसबीआई की भैंसादोन शाखा के खाते की जांच हो, तो पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा.

महिलाओं ने कहा कि संगठन का पैसा गबन हो जाने के बाद सीएलएफ के संचालन में उन्हें कठिनाई हो रही है. इसे लेकर पूर्व में भी विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया है. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई.

आवेदन देने के दौरान गंगा आजीविका सखी मंडल गणेशपुर की अध्यक्ष सबिता कुमारी, कावेरी आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष सूर्यमुखी देवी, सचिव सुषमा देवी, कोषाध्यक्ष बसंती देवी, रिंकी देवी, रेशमी देवी, भरौली देवी, सोनी देवी, चंपा देवी, मुनिया देवी, बृहस्पति देवी, सबिता देवी, सुनीता देवी, फुलवा देवी, सचिव अमीका देवी, कोषाध्यक्ष सीमा देवी, तेतरी देवी, जूनिया देवी, देवंती देवी, प्रभा देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं.

सूत्रों की मानें तो इस मामले में अगर गहन जांच हो, तो कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं.

इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने कहा कि आवेदन मिला है. मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में बीपीएम सुरेंद्र कुमार से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन बात नहीं हो पायी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >