भाजपा नेता की हत्या की योजना बना रहे अमन साहू और राहुल सिंह गैंग के 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Latehar News: भाजपा नेता की हत्या की योजना बना रहे 5 अपराधियों को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सभी अमन साहू और राहुल सिंह गिरोह के सदस्य हैं.

Latehar News| लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह मैदान के पास अमन साहू के सदस्य राहुल सिंह गैंग के 5 अपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, देशी कट्टा की 2 गोलियां, देशी पिस्टल का 11 गोलियां, देशी पिस्टल के 3 मैगजीन, 7 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाईकिल बरामद किया गया है. लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने रविवार (2 फरवरी 2025) को यह जानकारी दी.

इन 5 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरप्तार

गिरफ्तार अपराधियों के नाम बिलेंद्र गंझू, मुन्ना गंझू, उमेश गंझू, दिलीप गंझू और विकास साव हैं. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह मैदान के पास 4-5 अपराधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुकेश सिंह के घर फायरिंग कर जान से मारने की योजना बना रहे हैं.

राहुल सिंह के निर्देश पर अपराध करते थे गिरफ्तार पांचों लोग

इसी सूचना पर बालूमाथ एसडीपीओ विनोद कुमार रब्बानी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधियों को पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि पूछताछ में सभी ने बताया कि सभी अमन साहू गिरोह के सदस्य हैं. ये लोग राहुल सिंह के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

भाजपा नेता मुकेश सिंह के घर अपराधियों ने पहले की थी फायरिंग

एसपी ने बताया कि इन अपराधियों की बालूमाथ में भाजपा नेता मुकेश सिंह के घर फायरिंग में संलिप्तता रही है. इन्होंने चंदवा थाना क्षेत्र में भी एक साइट पर गोलीबारी की थी. एसपी ने बताया कि उमेश गंझू, मुन्ना गंझू और दिलीप गंझू का आपराधिक इतिहास रहा है.

अपराधियों के पास से रुपए के लेन-देन के भी सबूत मिले

उन्होंने कहा कि अपराधियों के पास से रुपए के लेन-देन के भी सबूत मिले हैं. इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. मौके पर थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, परमानंद बिरुवा, रितेश तिग्गा, जितेंद्र कुमार, अनुभव सिन्हा, विकास कुमार और विनय कुमार समेत कई जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

2 फरवरी को झारखंड के किस जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर, यहां देखें एक-एक जिले का रेट

Indian Railways News: रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, 2 ट्रेनों को कर दिया गया रद्द

झारखंड में अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम पारा चढ़ा, रांची में उच्चतम पारा 30 डिग्री के पार

महाकुंभ स्नान कर लौट रहे सीसीएल कर्मी बनारस में भटके, परिजन परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >