मजदूर दिवस पर मजदूर यूनियन ने निकाली रैली

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर प्रखंड में कई संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किये गये.

चंदवा. अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर प्रखंड में कई संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किये गये. झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन ने स्थानीय कृषि फॉर्म परिसर में रैली निकाली. रैली मुख्य बाजार होते लोग सुभाष चौक से पुन: कृषि फार्म पहुंची. इसका नेतृत्व प्रमोद साहू, मो अलाउद्दीन उर्फ पप्पू, धनेश्वर तुरी, अनिल साहू व सुरेश बासपति संयुक्त रूप से कर रहे थे. श्री साहू ने कहा कि मजदूर दिवस मनाने का अर्थ मजदूरों की शक्ति, समाज में उनकी भूमिका व अन्य जिम्मेवारियों से जुड़ा है. इसके बावजूद मजदूरों को मेहनत का सम्मान नहीं मिलता. इस दौरान मजदूरों को 300 दिन काम, पलायन पर रोक,ऑनलाइन जमीन की गड़बड़ी में सुधार, हाथियों के आतंक से किसानों को बचाने, जीएम भूमि की रसीद काटने व प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया. उधर, सिकनी कोल परियोजना परिसर में झारखंड खनिज मजदूर संघ के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद यादव ने की. श्री यादव ने कहा कि मजदूरों के रोजगार व उनके हक-अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा. सामाजिक कार्यकर्ता रवि डे ने कहा कि यह कोलियरी झारखंड सरकार के अधीन है. बावजूद यह बंद पड़ा है. राज्य सरकार इस दिशा में पहल करे. मौके पर जागा उरांव, राजनाथ उरांव, लाल बिहारी यादव, मुनेश्वर राम, रामलाल यादव, विजय साव, रघुवीर सिंह, मोती राम, धनेश्वर राम, अर्जुन राम, महेश राम समेत दर्जनों मजदूर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >