कुएं में गिरे कोटरा को वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर बचाया

प्रखंड के हामी गांव में वीरेंद्र कुजूर के कुएं में एक कोटरा (हिरण की प्रजाति) गिर गया, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला.

महुआडांड. प्रखंड के हामी गांव में वीरेंद्र कुजूर के कुएं में एक कोटरा (हिरण की प्रजाति) गिर गया, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला. कोटरा का उपचार के बाद वनरक्षी कुणाल कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. इस संबंध में वनरक्षी कुणाल कुमार ने बताया की जंगल से भाग कर कोटरा हामी गांव निवासी वीरेंद्र कुजूर के खेत में बने कुएं में गिर गया था. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू कर कोटरा को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं विभाग के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. कोटरा पूरी तरह स्वस्थ है. उसे सुरक्षित वन में छोड़ा गया. रेस्क्यू टीम में वनरक्षी राजेश उरांव, मेढ़ारी के विजय बड़ाइक व संजीव पांडेय समेत कई ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >