झारखंड में आवासीय विद्यालय के छात्रावास में आग, बाल-बाल बची 25 लड़कियां

Kasturba Gandhi School Hostel Fire: झारखंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में आग लग गयी. इसमें 25 छा्त्राएं बाल-बाल बच गयीं. घटना लातेहार जिले के बारियातू में हुई. आग छात्रावास के एक कमरे में लगी, जिसमें 25 ड़कियां रहतीं हैं. इस कमरे में रखे सामान और पठन-पाठन की सामग्रियां जलकर राख हो गयीं हैं. डीईओ ने कहा है कि वे आग लगने के कारणों की जांच करायेंगे.

Kasturba Gandhi School Hostel Fire: झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार सुबह एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास के एक कमरे में आग लग गयी. इस घटना में कम से कम 25 छात्राएं बाल-बाल बच गयीं. पुलिस ने यह जानकारी दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बारियातू की इन छात्राओं के बिस्तर और अध्ययन सामग्री आग में जलकर नष्ट हो गयी. सुबह करीब 6 बजे आग लगने का पता चला.

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

उन्होंने बताया कि दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा. बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि स्थानीय लोगों और छात्रों ने दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में मदद की. छात्रावास के कमरे में रहने वाली सभी 20 से 25 छात्राएं आग लगने की घटना के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण के लिए मैदान में थीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डीईओ बोले- आग लगने के कारणों की जांच करेंगे

शुरुआती जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. लातेहार के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रिंस कुमार ने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हम इमारत में सभी बिजली कनेक्शन की गहनता से जांच कर रहे हैं. विद्यालय के प्रशासन ने बताया कि छात्रावास में कुल 221 छात्राएं रहती हैं.

इसे भी पढ़ें

मधुमेह के इलाज पर देश भर के डॉक्टरों ने किया मंथन, अगला सम्मेलन देवघर में

चाची का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, चाचा ने कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार

मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक के रूप में बदलेंगे अटल मोहल्ला क्लिनिक

Jharkhand Weather Alert: कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी झारखंड में 23 अगस्त तक होती रहेगी वर्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >