बालूमाथ,लातेहार: प्रखंड के बेलवाड़ी गांव से दर्जनों कांवरियों का जत्था गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर रवाना हुआ. देवघर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने बेलवाड़ीह स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद निजी वाहनों से बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ.
बेलवाड़ी निवासी संतोष यादव ने बताया कि गांव से प्रत्येक वर्ष कांवरियों का जत्था देवघर जाता है. पिछले 10 वर्षों से यह सिलसिला लगातार जारी है.
यह भी पढ़ें : खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का जनजागरूकता अभियान, ढोल-मांदर की थाप पर ग्रामीणों को किया जागरूक
देवघर जाने वालों में संतोष यादव, बबलू यादव, रामलाल तुरी, महादेव यादव, सहदेव यादव, महावीर यादव, पूनिया देवी, रीना देवी, सुमिता देवी, सोनमती देवी, संदीप यादव, विकास यादव समेत कई श्रद्धालु शामिल हैं.
