लातेहार: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साल्वे पंचायत के गजुवा टोला से गुरुवार की शाम मुकेश गंझू व कुंदन सिंह के नेतृत्व में 25 कांवरियों का एक जत्था सुरक्षित वाहन से देवघर के लिए रवाना हुआ. यात्रा से पूर्व सभी कांवरियों ने स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की.
जत्थे में शामिल श्रद्धालु मुकेश गंझू व कुंदन सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज से जल लेकर वे लोग देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करेंगे. पूजा-अर्चना कर लोग बाबा बासुकीनाथ के भी दर्शन करेंगे. यात्रा में सदामनी देवी, झूमन गंझू, बिरू, मानती, निशु, नेहा, निकिता, निष्कर्ष, गीता समेत 25 श्रद्धालु शामिल हैं.
