JPSC Student protest : लाठीचार्ज के विरोध में जेएलकेएम के छह कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, पांच मिनट भी नहीं टिके

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने चंदवा में प्रदर्शन किया, पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जल्द ही छोड़ दिया।

चंदवा,लातेहार: रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया. प्रखंड अध्यक्ष सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में छह कार्यकर्ता इंदिरा गांधी चौक पहुंचे और पार्टी का झंडा लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की.

प्रदर्शनकारियों ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने तथा सीजीएल परीक्षा रद्द कराने की मांग की.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया. सभी को हिरासत में लिया गया. कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया. करीब पांच मिनट में ही प्रदर्शन समाप्त हो गया.

मौके पर पार्टी के जिला सचिव चंदन बड़ाइक, शिवशंकर प्रजापति, दीपक मुंडा, सुभाष महतो, विकास बड़ाइक, जशल गंझू, छतीस दास एवं नीरज सिंह मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >