जमीन विवाद में 15 जून को हुई थी जगधन गंझू की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

चंदवा के जिलिंग गांव में जगधन गंझू की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

लातेहार. चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत अंतर्गत जिलिंग गांव में 15 जून को हुई जगधन गंझू की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने अनुसंधान के बाद मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुबेश गंझू, पिता स्व. मोगल गंझू और देवनाथ गंझू, पिता चरका गंझू, दोनों निवासी लरबदखाड़, जिलिंग के रूप में हुई है.

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस के अनुसार, जगधन गंझू की हत्या जमीन विवाद के कारण की गई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों की संलिप्तता के साक्ष्य मिले. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा क्लीनिक; मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

जांच आगे भी जारी

इस संबंध में चंदवा थाना में कांड संख्या 117/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस की जांच आगे भी जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >