Jharkhand News: लोध फॉल घूमने आये बालूमाथ के पर्यटक फंसे, जेटीडीसी के कर्मियों ने ऐसे बचाई जान

Jharkhand News: झारखंड के सबसे ऊंचे लोध जलप्रपात घूमने गए 2 पर्यटकों की जान उस वक्त आफत में आ गई, जब दोनों सुरक्षाकर्मियों की अनदेखी करते हुए आगे बढ़ गए.

Jharkhand News|लातेहार, वसीम अख्तर : झारखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से लातेहार जिले के महुआडांड़ स्थित राज्य का सबसे ऊंचा लोध फॉल इन दिनों उफान पर है. जलप्रपात ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. इसी दौरान बालूमाथ के दो पर्यटक यहां घूमने आए और मुश्किलों में घिर गए.

लोध जलप्रपात के बेहद करीब पहुंच गए थे पर्यटक

दोनों पर्यटक लोध जलप्रपात के बेहद करीब पहुंच गए और ऐसी स्थिति में आ गए कि उनके लिए बाहर निकलना मुश्किल था. सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने दोनों युवकों को आगे जाने से रोका, लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी. आगे बढ़ चले गए. इसी दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया और दोनों युवक झरने के नीचे पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए. जान बचाने के लिए दोनों ऊंचे पत्थर पर चढ़ गए.

पत्थर के टीले पर चढ़कर पर्यटकों ने बचाई जान

पत्थर के टीले पर दोनों चढ़ तो गए, लेकिन पानी का बहाव कम होने का नाम नहीं ले रहा था. इसकी जानकारी झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के कर्मियों को मिली, तो फौरन जेटीडीसी के कर्मी मनोज मिंज, दिलीप तिर्की, एडवर्ड तिर्की, अशोक तिर्की मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.

बाहर निकाले जाने के बाद युवकों ने सुरक्षाकर्मियों से कहा- शुक्रिया

बाहर निकाले जाने के बाद दोनों युवकों ने सुरक्षाकर्मियों का धन्यवाद किया. मानसून में सैकड़ों पर्यटक लोध जलप्रपात के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने आते हैं. कई बार ये लोग सुरक्षाकर्मियों की अनदेखी करते हुए अपनी जान जोखीम में डाल लेते हैं. सुरक्षाकर्मियों के द्वारा लगाए गए लाल निशान को पार करते हुए कई पर्यटक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं.

पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात हैं कर्मचारी

सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे हर तरह से उनकी मदद करते हैं, लेकिन कई बार पर्यटक उनकी बात नहीं मानकर अपनी जान जोखिम में डाल लेते हैं. हमारी ड्यूटी है कि हम लोगों को सुरक्षा प्रदान करें, लेकिन पर्यटकों को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वे ऐसा कोई काम न करें, जिससे उनकी जान को खतरा हो.

Also Read

Jharkhand Tourist Places: अद्भुत सौंदर्य से सैलानियों का मन मोह रहा दशम फॉल, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़

Jharkhand News : झारखंड के सबसे ऊंचे लोध फॉल की खूबसूरती देख मन हो जायेगा गदगद, देखिए PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >